News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, September 16, 2020

बड़ी खबर: आम आदमी को मिली बड़ी राहत! सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

बड़ी खबर: आम आदमी को मिली बड़ी राहत! सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

हमरNews:
सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol Deisel Price Today) दोनों की कीमतों में कटौती की है. पेट्रोल के भाव में 15 से 17 पैसे की कमी की गई है. वहीं, डीजल की कीमत में 21 से 24 पैसे तक की कमी की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल घटकर 81.55 रुपए और डीजल 72.56 रुपए प्रति लीटर पर आ गया. सोमवार को पेट्रोल के दाम में 13-14 पैसे की गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, डीजल के दाम में भी 14-16 पैसे प्रति लीटर की कमी आई थी।

पिछले हफ्ते की पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार कई बार कटौती की गई. 

जिससे पेट्रोल की कीमत में 53 पैसा प्रति लीटर की कमी आ गई. रोजाना सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली-

पेट्रोल- 81.55 रुपए, डीज़ल- 72.56 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 88.21 रुपए, डीज़ल- 79.05 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 83.06 रुपए, डीज़ल- 76.06 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 84.57 रुपए, डीज़ल- 77.91 रुपए

नोएडा

पेट्रोल- 81.95 रुपए, डीज़ल- 72.87 रुपए

गुरुग्राम

पेट्रोल 79.72 रुपए, डीज़ल- 73.03 रुपए

लखनऊ

पेट्रोल- 81.85 रुपए, डीज़ल- 72.77 रुपए

पटना

पेट्रोल- 84.13 रुपए, डीज़ल- 77.87 रुपए

जयपुर

पेट्रोल- 88.73 रुपए, डीज़ल- 81.53 रुपए


2 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil Price Down) के दाम लुढ़क गए है और रुपये में मज़बूती लौटी है. ऐसे में एक्सपर्ट्स घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं. अगर क्रूड में 20 फीसदी की कमी आती है तो पेट्रोल और डीजल में 5 फीसदी कमी की जा सकती है. लिहाजा पेट्रोल और डीजल 2.5 से 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है.

इस तरह चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स


पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment