News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 15, 2020

बिग ब्रेकिंग: तेजी से आगे बढ़ रहा तूफान Sally मचा सकता है भारी तबाही, राष्ट्रपति ने लगाई Emergency

बिग ब्रेकिंग: तेजी से आगे बढ़ रहा तूफान Sally मचा सकता है भारी तबाही, राष्ट्रपति ने लगाई Emergency

हमरNews:
पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमरीका लगातार प्रकृति के मार से भी जूझ रहा है। अभी हाल के दिनों में एक के बाद एक कई शक्तिशाली तूफानों ने अमरीका में जनजीवन को प्रभावित किया है।

अब 1 बार फिर से एक समुद्री तूफान अमरीका में तबाही मचा सकता है।

तूफान सैली मंगलवार तड़के से 85 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ उत्तरी खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि यह बहुत ही खतरनाक रूप धारण कर सकता है और तटवर्ती इलाकों में महाविनाश कर सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तूफान सैली अपने साथ भारी बारिश के साथ दो फीट तक बाढ़ ला सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है

जिसके बाद से तमाम सुरक्षा उपायों को किया जा रहा है।मिसीसिपी में सेंट लुईस पोर्ट पर कार को सैंडबैग में कवर करके पार्किंग तक ले जाया जा रहा है, जहां लहरें नीचे रहने के अनुमान हैं। चेतावनी जारी की गई है कि तेज हवा के साथ सैली तूफान की वजह से समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं।


राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषित की इमरजेंसी(Emergency)


आपको बता दें कि सैली तूफान आने की संभावनाओं के बीच सोमवार को ही मिसीसिपी के बिलोक्सी में गोल्डन नगैट कैसीनो को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। मिसीसिपी गेमिंग कमिशन की ओर से इसे अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि तूफान सैली मंगलवार को मिसिसिपी तट के साथ संभवतः कहीं और लैंडफॉल बना सकती है। ऐसे में भारी तबाही की आशंकाओं के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एहतियातन कदम उठाते हुए सोमवार को ही लूसियाना, मिसीसिपी और अल्बामा में आपातकाल घोषित कर दी है।


ट्रंप ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा है कि आपातकाल घोषित किए गए इलाकों में रहने वाले लोग स्थानीय नेता और राज्य सरकार की हिदायतों का पालन करें। बता दें कि कुछ दिन पहले ही तूफान लॉरा ने अमरीका के तटवर्ती इलाकों में दस्तक दिया था।
हमरNews

No comments:

Post a Comment