News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: युवती को घुमाने लेकर निकले युवक ने उसके चेहरे पर दांतों से काटा, फिर..देखें क्या हुआ

ब्रेकिंग न्यूज़: युवती को घुमाने लेकर निकले युवक ने उसके चेहरे पर दांतों से काटा, फिर..देखें क्या हुआ

हमरNews:
गोलबाजार इलाके में युवक ने अपनी दोस्त के साथ कार में मारपीट की और उसके चेहरे पर दांतों से काट लिया। करीब दो घंटे तक युवती कार में ही युवक के कब्जे में रही। जैसे-तैसे वह भागकर पुलिस के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

अक्सर घूमने जाते थे दोनों

युवती 12वीं की छात्रा है और चौरसिया कॉलोनी में रहती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7-8 महीने से वह पावस शर्मा को जानती है। अक्सर दोनों की मुलाकातें हुआ करती थीं। घूमने जाने के लिए वह उसके साथ कार में बैठी और दोनों निकल पड़े। मोती बाग से शास्त्री चौक के बीच रास्ते में वह विवाद करने लगा।


  • करीब 2 घंटे तक युवती, युवक के कब्जे में ही रही, कार में ही युवती के साथ मारपीट हुई
  • सड़क पर हुआ ड्रामा, भागकर युवती पहुंची थाने और पुलिस को बताई सारी घटना



10 लाख का ऑफर दिया

युवक ने युवती की एक सहेली का नाम लेकर उससे बातें करने पर आपत्ति जताई। कार में इसी बात पर नाराज होकर युवती को पीट दिया। युवती ने युवक के पिता को फोन कर घटना की शिकायत करना चाहा। इस पर युवक ने फोन छीन लिया और कार समता कॉलोनी की तरफ ले जाने लगा। अग्रसेन चौक के पास पहुंचने पर घबराए युवक ने युवती से कहा कि मारपीट की बात वह किसी से न कहे, इसके बदले में वह युवती को 10 लाख रुपए देगा।

भीड़ जमा हो गई

युवती ने फिर युवक के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इससे गुस्साए युवक ने उसका मुंह दबा दिया और मोबाइल सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद युवती की दाईं आंख के ऊपर काट लिया। कार रुकी हुई थी। आस-पास के लोग जमा हो गए। यहां से भाग कर युवती पास ही में स्थित आजाद चौक थाने पहुंची पुलिस से मदद मांगी और परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस मामले में जांच अब गोलबाजार पुलिस कर रही है, क्योंकि मारपीट की घटना इसी थाना इलाके में हुई थी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment