News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 11, 2020

Video Viral : रायपुर के पुलिसकर्मी ने शराबियों को पीटा, शिकायत करने थाने गए तो दिखाया कार्रवाई का डर

Video Viral : रायपुर के पुलिसकर्मी ने शराबियों को पीटा, शिकायत करने थाने गए तो दिखाया कार्रवाई का डर

हमरNews:
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है शराबियों ने पुलिस को अपशब्द कहे थे, हलांकि पुलिस की पिटाई का शिकार होने वाले कह रहे हैं कि उन्हें क्यों मारा गया यह समझ नहीं आया। उरला इलाके में हुई घटना, स्थानीय पार्षद ने भी दखल देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की

पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान भी उरला इलाके पूर्व थाना प्रभारी का लोगों को पीटते हुए वीडियो आया था सामने


शुक्रवार को उरला इलाके से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस का जवान एक शख्स को पीटते हुए दिख रहा है। जिस शख्स को पीटा जा रहा है वो शराब के नशे में नजर आ रहा है। घटना के वक्त वहां मौजूद दूसरे युवक ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जब पुलिस जवान का ध्यान इस बात पर गया तो फिर वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा।

पूरा मामला,

वीडियो में पुलिस से पिटते हुए व्यक्ति का नाम अवध साहू है। अवध अपने दामाद रविशंकर के साथ चौक पर खड़ा था। अवध ने बताया कि डायल 112 की गाड़ी से उतरे जवान ने सीधे मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मेरे दमाद ने वीडियो बना लिया। जब इस घटना की शिकायत लेकर थाने गए तो वहां पुलिस ने हमें कार्रवाई के नाम पर डराया।

रविशंकर ने कहा कि इलाके के पार्षद लेखराम ने भी थाने पहुंचकर माफी मांगने के लिए कहा इसलिए हमने माफी मांग ली। दूसरी तरफ इस मामले में उरला पुलिस का दावा है कि दोनों ससुर-दामाद शराब के नशे में पुलिस को लेकर अपशब्द कह रहे थे, इसलिए विवाद की स्थिति बनी, घटना की जांच की जा रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment