News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: PG की छात्रा ने मेकाहारा के पूर्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर लगाया यौन शोषण का आरोप..

ब्रेकिंग न्यूज़: PG की छात्रा ने मेकाहारा के पूर्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर लगाया यौन शोषण का आरोप..

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के पूर्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर विवेक चौधरी पर PG की एक स्टूडेंट ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पास करने की एवज में शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया और मोबाइल पर किस की डिमांड करते थे।

शिकायतकर्ता युवती PG फाइनल ईयर की छात्रा है। 

उसने महिला आयोग को शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि इसके साथ दस्तावेज और वॉट्सऐप के स्क्रीन शॉट भी सौंपे गए हैं। छात्रा ने आरोप लगाया है कि डॉ. विवेक ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग करते और इनकार करने पर एक बार फेल भी कर दिया था।


  • महिला आयोग से की गई शिकायत, MD अंतिम वर्ष की छात्रा है युवती
  • आयोग ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर 22 सितंबर को पक्ष रखने बुलाया


कॉलेज प्रबंधन से भी शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई
छात्रा का यह भी आरोप है कि उसने इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह महिला आयोग पहुंची। इस मामले में 9 सितंबर को सुनवाई हुई थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता युवती के साथ एक अन्य छात्रा भी पहुंची थी। आयोग ने नोटिस जारी कर 22 सितंबर को डॉ. विवेक को बुलाया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment