हमरNews:
OLX पर कार बेचने के लिए विज्ञापन डालना एक कार मालिक को भारी पड़ गया। एक कस्टमर ने उसे फोन कर बुलाया। टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है। बोरसी निवासी अनुप कुमार ने शिकायत की है कि अपनी कार को बिक्री के लिए ओएलएक्स पर डाला था। एक व्यक्ति ने फोन किया कि कार को देखना है।
बोरसी में 2 युवक पहुंचे थे।
टेस्ट ड्राइव के लिए था कार दोनों युवकों ने कार मालिक से कहा उन्हें टेस्ट ड्राइव करना है। मालिक ने उन पर भरोसा करके कार को टेस्ट ड्राइव के लिए दे दिया।
युवक कुछ दूर कार चला कर नीचे उतरा और कार मालिक अनुप से कहा कि साइलेंसर से धुआं आ रहा है। जैसे ही अनुप कार के नीचे उतरा। कार में बैठकर दोनों युवक फरार हो गए। जब तक अनुप कुछ समझ पाता उसके आंखों से कार और युवक ओझल हो गए थे।
हमरNews


No comments:
Post a Comment