News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, September 17, 2020

बड़ी खबर: Post Office अकाउंट को आधार से जोड़ते ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें लिंक

बड़ी खबर: Post Office अकाउंट को आधार से जोड़ते ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें लिंक

हमरNews:
अगर आपका बचत खाता पोस्ट ऑफिस में है तो आपको अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को अकाउंट से लिंक कराना होगा। इससे आप सरकार की ओर से तमाम योजनाओं पर मिलने वाली छूट और सब्सिडी का लाभ उठा सकते है। आधार के खाते से जुड़ते ही सब्सिडी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से खाते में ले सकते हैं।

इस सिलसिले में डाकखाने की ओर से हाल ही में एक सर्कुलर भी जारी किया गया था। 

जिसमें सरकारी सब्सिडी (Subsidy) का लाभ अकाउंट में सीधे तौर पर लेने के लिए आधार को जरूरी बताया था। ग्राहकों की सुविधा के लिए डाकखाने की ओर से एप्‍लीकेशन/पर्चेज ऑफ सर्टिफिकेट फॉर्म में एक कॉलम भी शामिल किया गया है। जिसमें खाताधारक आधार का विकल्प चुन सकते हैं।


अगर आप नए कस्टमर हैं तो एप्लीकेशन में आधार के इस विकल्प पर टिक कर लें। 

वहीं पुराने कस्टमर्स अपने नजदीकी डाकखाने में जाकर इसे अपग्रेड करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन फॉर लिंकिंग/सीडिंग और रिसीविंग डीबीटी बेनिफिट्स इनटू पीओएसबी अकाउंट के नाम से जारी किया गया फॉर्म भरना होगा। इससे खाताधारक अपने आधार से अपने बचत खाता को जोड़ सकते हैं। आधार को लिंक करने का काम डाकखाने की वेबसाइट पर जाकर भी हो सकता है। आप चाहे तो इसे ऑफलाइन भी लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म अपने पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जमा करना होगा।

अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है, लेकिन आपने इसके लिए आवेदन कर रखा है तो आप आधार इनरॉलमेंट नंबर भी सबमिट कर सकते हैं। 


ऐसा करने पर आप आधार डाकखाने के अकाउंट से लिंक हो जाएगा। इसके बाद जब आपका आधार बनकर मिल जाए तो इसकी एक फोटोकॉपी जमा कर दें। आधार कार्ड लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। इसी के जरिए आप पीपीएफ, राष्ट्रीय बचत पत्र योजना (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) आदि का लाभ पहले की तरह ले सकेंगे। इसके अलावा डीटीबी फैसिलिटी से पेंशन, LPG पर मिलने वाली छूट आदि सरकारी सब्सिडी का फायदा उठा सकेंगे।
हमरNews

No comments:

Post a Comment