News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 8, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: Online गेम में बर्दाश्त नहीं हुई हार…11 साल के लड़के ने 10 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट…ऐसे हुआ खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़: Online गेम में बर्दाश्त नहीं हुई हार…11 साल के लड़के ने 10 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट…ऐसे हुआ खुलासा

हमरNews:

ये घटना इंदौर के लसुड़िया इलाके की है, वारदात के बाद बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है पुलिस अब इस बच्चे को बाल सुधार गृह भेजने वाली है।

यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं है. 

बल्कि हमें सोचने पर मजबूर कर रहा है कि ऑनलाइन गेम की लत हमारे बच्चों को हिंसक बना रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑनलाइन गेम में हारने पर 11 साल के एक लड़के पर ऐसा पागलपन सवार हो गया कि उसने 10 साल की लड़की हत्या कर दी. बच्ची के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी लड़के को ऑनलाइन गेम में बार-बार मात दे रही थी. इससे लड़का कथित रूप से इतना चिढ़ गया कि उसने पत्थर से बच्ची का सिर कुचल दिया।


इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि आरोपी लड़का बच्ची को अपने घर के पास ले गया और उसका सिर पत्थर से कुचल दिया।

चूहे को लेकर भी हुई थी लड़ाई


वही समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लड़के को शक था कि बच्ची ने उसके एक चूहे को मार दिया है. इससे बच्चा काफी नाराज था. पुलिस के मुताबिक बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी. डीआईजी ने कहा कि लड़के का वार इतना जोरदार था कि बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि एक बहस के बाद बच्ची ने उसके चूहे को मार डाला है।


डीआईजी मिश्रा ने कहा कि बच्ची मोबाइल गेम में हमेशा उसे हरा दिया करती थी, इसे लेकर बच्चे के मन में कुंठा रहा करती थी. पुलिस अब लड़के को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment