News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 2, 2020

बड़ी खबर: अब 31 अक्टूबर तक रहेगा Lockdown, राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश..देखों

बड़ी खबर: अब 31 अक्टूबर तक रहेगा Lockdown, राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश..देखों

हमरNews:
देश में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा 62 लाख के पार जा चुका है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में 86748 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इन्हीं 24 घंटों में 85274 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 1179 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।  

कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 31 अक्टूबर ( Lockdown Extended Till 31 Oct ) तक बढ़ा दिया है। हालांकि, सरकार ने 5 अक्टूबर से होटल, फूड कोर्ट, रेस्त्रां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ डब्बावाला को मुंबई की लोकल ट्रेन में इजाजत दे दी गई है। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से पहले क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा। पुणे में लोकल ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई हैं।

डब्बेवाले को राहत महाराष्ट्र में डब्बेवाले को बड़ी राहत मिली है। 

महाराष्ट्र सरकार ने डब्बेवाले को लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दे दी है। पुणे रीजन में भी लोकल ट्रेनों को दोबारा चालू किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबई डब्बेवाले को लोकल ट्रेनों में चलने की इजाजत देने से इस व्यावसाय से जुड़े लोगों को मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र में कोरोना ग्राफ ( Coronavirus in Maharashtra ) बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 18,317 मरीजों सामने आए। जबकि, 481 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13.84 लाख के पार पहुंच चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 36,662 पहुंच गई है। अकेले में मुंबई में 2654 नए मामले रिपोर्ट हुए। इसके बाद शहर में कुल मामले 2,05,268 पहुंच गए। वहीं 46 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 8,929 हो गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment