News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 2, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: घर से भागा प्रेमी जोड़ा हो गया हादसे का शिकार...

ब्रेकिंग न्यूज़: घर से भागा प्रेमी जोड़ा हो गया हादसे का शिकार...

हमरNews:

दुर्ग जिले के अंडा गांव में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक प्रेमी जोड़ा था जो घर से भागकर शादी करने निकला था। फिलहाल दोनों अब अस्पताल में हैं। एक अन्य बाइक सवार युवक को भी चोट आई है। घटना अंडा रिसामा मोड़, चौहान तलाब के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सड़क के मोड़ के कारण दोनो बाइक टकरा गईं।


पुलिस को चकमा देकर भागा युवक

घटना से कुछ देर पहले ही आलबरस गांव का रहने वाला हेश कुमार ठाकुर अपनी प्रेमिका को घर से भगाया था। यह दोनों रिसामा की तरफ जा रहे थे। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर हादसे का शिकार हो गए। सामने की तरफ से आ रहे तामेश्वर वर्मा और इसकी बाइक पर पीछे बैठे हसनारायण यदु टकरा गए। 


  • घटना के बाद काफी देर तक घायल यूं ही पड़े रहे।
  • जिले के अंडा गांव के पास दोपहर के वक्त हुआ हादसा
  • घटना में घायल हुए तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी


हरनारायण को चोट कम आई थी, घटना की वजह से डरकर वह जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस को जब ये बात पता चली तो उसे जंगल से खोज निकाला गया। पूछताछ करने युवक को थाने लाया गय यहां भी टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर युवक फरार हो गया। हालांकि दो घंटे बाद फिर इसे पकड़ लिया गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment