News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 2, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: सिर कुचलकर नाबालिग लड़की की हत्या, परिजनों ने रेप के बाद कत्ल की जताई आशंका..

ब्रेकिंग न्यूज़: सिर कुचलकर नाबालिग लड़की की हत्या, परिजनों ने रेप के बाद कत्ल की जताई आशंका..

हमरNews:

उत्तर प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आई हुई है. हाथरस कांड के बाद बलरामपुर, आजमगढ़ और बुलंदशहर में घटनाएं सामने आई. अब भदोही में 14 वर्षीय एक लड़की की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने उसका सिर कूच डाला है. नाबालिग का खेत में शव मिला है. मामले में लड़की के परिजनों ने उसकी रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है, वहीं पुलिस रेप समेत अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए हैं इसके साथ ही क्राइम ब्रांच,फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की जांच में जुटे हैं. दिल दहलाने वाली यह घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की है. 14 वर्षीय लड़की आज दोपहर शौच के लिए अपने घर से निकली थी. कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने खेत में नाबालिग का खून से लथपथ शव देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


परिजनों ने आशंका जताई है कि रेप के बाद उनकी बेटी की हत्या की गई है. 

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि नाबालिग की हत्या सिर कूचकर की गई है. मामले में पुलिस रेप समेत अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि नाबालिग के साथ रेप हुआ है या नहीं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment