News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, October 3, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: अकलतरा में जमीन की खरीदी-बिक्री से परेशान होकर व्यक्ति ने पिया जहर, मृतक से मिला सुसाइड नोट..

ब्रेकिंग न्यूज़: अकलतरा में जमीन की खरीदी-बिक्री से परेशान होकर व्यक्ति ने पिया जहर, मृतक से मिला सुसाइड नोट..


हमरNews:

जांजगीर जिला के अकलतरा में एक ब्यक्ति ने जमीन की खरीदी-बिक्री से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया, जिसकी इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई मृतक के पास से मिले सुसाइट नोट में इस बात का जिक्र है, पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है।


घटना अकलतरा के किरारी गांव की है

यहां रहने वाले 50 वर्षीय कैलाश गिर गोस्वामी (50 वर्ष) का 30 सितम्बर को अपने भाई और भतीजे से जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिस पर उन्होंने मृतक के खिलाफ अकलतरा थाना में शिकायत कर दी थी पुलिस ने जमानतीय धारा के तहत अपराध दर्ज की और गुरुवार को थाने बुलाकर जमानत भी दे दी।


शुक्रवार की सुबह कैलाश गिर गोस्वामी ने जहर का सेवन कर लिया. 

परिजन को पता चलने पर उसे अकलतरा अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें जमीन बेचने और लेने वाले को जिम्मेदार बताया है. इस सुसाइड को पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसकी जांच हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment