News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 2, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में नक्सलियों ने अपने ही कमांडर को मार दिया..

 

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में नक्सलियों ने अपने ही कमांडर को मार दिया..

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने गुरुवार रात अपने ही कमांडर को मार दिया। इसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि नक्सली कमांडर के मारे जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने गुरुवार रात अपने ही कमांडर को मार दिया। इसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने गृहग्राम में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि नक्सली कमांडर के मारे जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।


  • गंगालूर क्षेत्र में देर रात इतावर के जंगल में की गई हत्या, आधिकारिक पुष्टि नहीं
  • गृहग्राम मनकेली में नक्सली कमांडर विज्जा के अंतिम संस्कार की भी खबर


जानकारी के मुताबिक, नक्सली नेता विज्जा मोडियम उर्फ बदरू (34) गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसी इंचार्ज था। नक्सलियों ने गुरुवार देर रात उसे मार दिया। सूत्रों के अनुसार, गंगालूर और किरंदुल के बीच इतावर के जंगलों में नक्सली नेता की हत्या की गई है। इस हत्या के पीछे का कारण भी नहीं पता चल सका है।


नक्सली कमांडर की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद उसके गृह ग्राम मनकेली में नक्सली कमांडर विज्जा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नक्सली लगातार बीजापुर में सक्रिय हैं और पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्याएं कर रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने अपने ही कमांडर को क्यों मार दिया है।


एक माह में 2 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों की हत्या

बीजापुर में नक्सली सितंबर माह और अक्टूबर के दो दिनों में 2 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोगों की हत्याएं कर चुके हैं। इनमें नक्सली कमांडर भी शामिल है। 31 अगस्त को नक्सलियों ने अगवा किए गए सहायक सब इंस्पेक्टर नागैय्या कोरसा की हत्या कर दी थी। इसके बाद 18 सितंबर को सीएएफ जवान को मार दिया। फिर पूर्व सिपाही को अगवा कर मार दिया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment