News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 7, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बाइक को टक्कर मारने के बाद 70 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक, कुचलकर मां और बेटे की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़: बाइक को टक्कर मारने के बाद 70 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक, कुचलकर मां और बेटे की मौत


हमरNews
:

रायगढ़ में बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक ट्रक में ही फंस गई और करीब 70 मीटर तक घसीटता ले गया।

  • कोतरा रोड क्षेत्र में बाबा धाम तिराहे के पास हुआ हादसा, पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी
  • हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकला चालक, गुस्साए लोगों ने आधा घंटे जाम लगाया


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक ट्रक में ही फंस गई और करीब 70 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया।


टक्कर इतनी जोर से लगी की दोनों मां-बेटा उछलकर नीचे जा गिरे और ट्रक उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उर्दना डिपा पारा निवासी जयसिंह (40) पुत्र जेठू एक्का अपनी मां सुंदरी एक्का (70) के साथ बाइक पर जमीन के सिलसिले में पुश्तैनी गांव डभरा क्षेत्र के बालपुर जा रहा था। अभी वे दोनों कोतरा रोड क्षेत्र में कोसमनारा सत्यनारायण बाबा धाम तिराहे के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रहे 14 चक्का ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।


लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला

टक्कर इतनी जोर से लगी की दोनों मां-बेटा उछलकर नीचे जा गिरे और ट्रक उन्हें कुचल दिया। इस दौरान ट्रक के नीचे ही बाइक फंस गई और करीब 70 मीटर तक घसीटता ले गया।

 आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हमरNews

No comments:

Post a Comment