News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 7, 2020

बिग ब्रेकिंग: CBI के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की खुदखुशी, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश

बिग ब्रेकिंग: CBI के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की खुदखुशी, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश


हमरNews:

मणिपुर और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल और CBI के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार ने आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार को सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 70 साल के अश्विनी कुमार का शिमला स्थित घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला। शिमला के एसपी मोहित चावला ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

आत्महत्या या अन्य वजह, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक अश्विनी ने आत्महत्या की है या कुछ और वजह है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि हिमाचल के सिरमौर निवासी अश्विनी कुमार 1973 बैच के IPS ऑफिसर थे। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी, CBI के डायरेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों की उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी और अपनी काबिलियत को साबित किया था।

हमरNews

No comments:

Post a Comment