News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, October 6, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर हत्याकाण्ड का खुलासा भतीजा ही निकला हत्यारा, शराब पीने से मना करना बनी वजह

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर हत्याकाण्ड का खुलासा भतीजा ही निकला हत्यारा, शराब पीने से मना करना बनी वजह


हमरNews:

बिलासपुर के चिल्हाटी में सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक हत्या की वजह शराब पीने से रोकना था शराब पीने से रोकने के बाद भतीजे ने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया था, साथ ही सबूत मिटाने के चक्कर में चाची पर भी जानलेवा हमला किया गया था उसे मरा हुआ समझ कर हत्यारे वहां से चले गए थे, लेकिन उसकी सांसे चल रही थी, पुलिस ने खुलासा करते हुए भतीजे और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक तिरिथ राम यादव सेंट्रिंग ठेकेदारी का काम करता था। 

वह अपनी पत्नी कुमारी यादव के साथ चिल्हाटी में रहता था। उसका भतीजा मुकेश यादव शराब पीने का आदि था, इसकी जानकारी तिरिथ राम को लगने पर उसको मना करता था, चाचा की टोकाटोकी से वह बहुत परेशान था। घटना के दिन भी शराब को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिस पर भतीजे को थप्पड़ भी मारा था, जिससे नाराज होकर मुकेश ने अपने साथी रोहित यादव के साथ मिलकर योजना बनाई।


दोनों कुल्हाड़ी लेकर चाचा के घर पहुंचे, चाची ने बताया की वह नदी में मछली पकड़ने गया है वे वहां पहुंच गए और चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, चाचा वही ढेर हो गया,  सबूत मिटाने के चक्कर में दोनों चाचा के घर पहुंचे और चाची पर भी हमला कर दिया दोनों चाची को मरा हुआ समझकर वहां से चले गए सुबह जब लोगों से देखा तो महिला की सांसे चल रही थी, उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की

शक होने पर भतीजे से पूछताछ की गई,  गोलमोल जवाब के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सारा सच बाहर आ गया | जिसके बाद सरकण्डा पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव पिता घनिराम यादव व साथी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वही संपूर्ण मामले में सरकण्डा पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 व 307 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment