News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, October 6, 2020

बिग ब्रेकिंग: जांजगीर के पूर्व IAS ओपी चौधरी कोरोना संक्रमित...



हमरNews:

कोरोना के प्रदेश में सोमवार को 2681 नए मरीज मिले हैं। इसमें रायपुर के 270 केस शामिल हैं। रायपुर में पांच समेत प्रदेश में 36 मरीजों की मौत हुई है। वहीं पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच डीजी आरके विज दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 


इनके पहले डीआ इनके पहले डीआईजी ओपी पाल दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

नए केस मिलाकर प्रदेश में मरीजों की संख्या 126005 पहुंच गई है, जबकि 27857 एक्टिव केस हैं। अब तक 97067 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिसमें 25212 रायपुर के हैं। वहीं कोरोना संदिग्धों को खोजने के लिए 2 अक्टूबर से कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान शुरू किया गया है। सर्वे के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं।


सर्वे दल हर घर में दस्तक देकर परिवार के सदस्यों की संख्या और बीमारी के लक्षण के बारे में बारे जानकारी ले रहा है। 


हालांकि इसमें जबरदस्त लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को दोपहर डीडी नगर में 2 महिला कर्मचारी सर्वे करने पहुंची। एक घर में दस्तक उन्होंने दरवाजा खुलवाया। गेट खुलते ही उन्होंने पूछा कि घर में कोई 60 साल से अधिक और 5 साल से कम उम्र के बच्चे तो नहीं हैं? हां-ना में जवाब मिलते ही तुरंत पूछा किसी को डायबिटीज, कैंसर व सिकलसेल तो नहीं है? 


फिर सर्दी, खांसी, बुखार का पूछने के बाद सवाल किया किसी को सांस लेने में तकलीफ तो नहीं हो रही। जवाब मिलते ही टीम आगे बढ़ गई। 


सर्वे टीम इतनी तेजी से सवालों की झड़ी लगा रही थी कि जवाब देने वाले ही हड़बड़ा जा रहे हैं। सर्वे करने वाली टीम घर का नंबर और मकान मालिक का नाम तक रजिस्टर में भी दर्ज नहीं कर रहे हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment