News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 7, 2020

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने अपने ही 5 साथियों की कर दी हत्या, नहीं मान रहे थे बड़े लीडर्स की बात, इसलिए दे दी मौत

 

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने अपने ही 5 साथियों की कर दी हत्या, नहीं मान रहे थे बड़े लीडर्स की बात, इसलिए दे दी मौत

हमरNews:

नक्सलियों ने अपने 5 साथियों की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि यह हत्या नक्सलियों के बड़े नेताओं के फरमान को न मानने की वजह से हुई है। हत्याएं एक साथ नहीं, बल्कि पिछले 15 दिनों में एक-एक कर की गई है। इनकी जानकारी मंगलवार को उजागर हुईं।

  • पुलिस अब मारे गए नक्सलियों के परिवार से संपर्क साधने की कोशिश में है। 
  • इस घटना से गांव वालों के बीच नक्स्लियों का असली चेहरा दिखाने की कोशिश की जाएगी।
  • बीजापुर इलाके में नक्सली पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना

इन हत्याओं को बीजापुर के पीड़िया के जंगलों में अंजाम दिया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दावा किया है कि नक्सलियों ने अपने पांच साथियों को मौत के घाट उतार दिया है। उनका कहना था कि अभी लगातार नक्सलियों की विचारधारा से परेशान होकर उनके लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अपने संगठन को टूटता देख नक्सली बौखला गए हैं।


1 अक्टूबर को ही डिवीजन कमांडर की कर दी गई हत्या

आईजी ने बताया कि अभी खबरें आई हैं कि नक्सलियों ने पिछले कुछ दिनों में अपने 5 साथियों को मौत के घाट उतार दिया है 

अभी जिन लोगों के मारे जाने की सूचना है उनमें कमलू पूनम, संदीप पुरसम, संतोष लखमू, हेमला, दसरू मंडावी के नाम शामिल हैं। इससे पहले डिवीजन कमांडर मुडियम विज्जा की हत्या भी नक्सलियों ने कर दी थी। मुडियम ने निर्दोष आदिवासियों को मुखबिर बताकर उनकी हत्या करने का विरोध किया था और इस विरोध के बाद उसे उसके ही साथी नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था।

हमरNews

No comments:

Post a Comment