News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 7, 2020

बिग ब्रेकिंग: 28 द‍िन बाद जेल से र‍िहा होंगी र‍िया चक्रवर्ती, NCB ने किया था गिरफ़्तार..

 

बिग ब्रेकिंग: 28 द‍िन बाद जेल से र‍िहा होंगी र‍िया चक्रवर्ती, NCB ने किया था गिरफ़्तार..

हमरNews:

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से इतर चल रहे ड्रग्स कनेक्शन के केस में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बेल मिल गई है. बुधवार को अदालत ने रिया चक्रवर्ती को बेल देने का फैसला किया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को अपनी सुनवाई में शोविक चक्रवर्ती को बेल नहीं दी है. उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया है, यानी अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा।

रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में बंद रही, लेकिन अब उन्हें बाहर आने दिया जाएगा. हालांकि, रिया चक्रवर्ती को कई शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड देना होगा.
  • अपना पासपोर्ट जमा करना होगा, देश से बाहर नहीं जा सकेंगी.
  • मुंबई से बाहर यात्रा करने पर इजाजत लेनी होगी.
  • बेल मिलने के दस दिन बाद पास के पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी.

बुधवार को सुनाए गए फैसले में 3 लोगों को बेल मिली है, जिनमें रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत शामिल हैं. तीनों पर ही एक ही जैसे शर्तें लगाई गई हैं. जबकि बसित परिहार, शोविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिल पाई है। हालांकि, एनसीबी की ओर से कहा गया है कि वो बेल मिलने के खिलाफ अपील करेंगे।


शोविक को बेल मिलना इसलिए भी मुश्किल रहा क्योंकि शोविक चक्रवर्ती पर NDPS की धारा 27A के तहत केस दर्ज हुआ था.

बता दें कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टंस एक्ट, 1985 (NDPS एक्ट) मादक दवाओं से संबंधित एक कठोर कानून है. इसकी धारा 27 के तहत, अगर कोई नारकोटिक ड्रग्स यानी नशीले पदार्थ का सेवन करता है, तो यह कृत्य भी दंडनीय अपराध है.रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है. रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment