News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 7, 2020

बिग ब्रेकिंग: Corona संक्रमित विधायक पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिजनों से की मुलाकात… FIR दर्ज

बिग ब्रेकिंग:  Corona संक्रमित विधायक पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिजनों से की मुलाकात… FIR दर्ज

हमरNews:

उत्तर प्रदेश का हाथरस इस वक्त राजनीति का केंद्र बना हुआ है और हर राजनीतिक दल यहां पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जता रहा है। हालांकि कुछ ऐसे भी गैर जिम्मेदार लोग हैं जो महामारी के इस काल में कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी हाथरस पहुंचे। ऐसे ही लोगों में आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक कुलदीप कुमार भी हैं।

कुलदीप कुमार संक्रमित होते हुए भी हाथरस चले गए थे।

इसी के चलते अब हाथरस पुलिस ने उन पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी हाथरस के एसपी ने दी है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने 29 सितंबर को खुद ही घोषणा की थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। 

इसके बाद चार अक्तूबर को उन्होंने हाथरस जाने के अपने वीडियो पोस्ट किए। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और अब हाथरस में कुलदीप कुमार के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment