News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 28, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में ब्यापारी से 1.90 लाख की लूट, कलेक्शन कर लौट रहा था

 

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में ब्यापारी से 1.90 लाख की लूट, कलेक्शन कर लौट रहा था

हमरNews:

भिलाई में बीती रात बाइक सवार युवकों ने एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मारपीट कर व्यापारी के पास रखे 1 लाख 90 हजार रूपए लूट कर मौके से फरार हो गये है। मामले में पीड़ित ने पुलिस थाने में अपराध दर्ज कराया है। व्यापारी का नाम अरूण कुमार साहू है और पेंड्री दुर्ग में रहता है।


जानकारी के मुताबिक घटना नंदनी थाना क्षेत्र की है। 

पीड़ित व्यापारी अरूण साहू सब्जी का थोक व्यापार करता है। सोमवार की रात में सब्जी बिक्री से मिले 1 लाख 90 हजार रूपए अपनी स्कूटी की डिक्की में रख कर घर लौट रहा था। रात साढ़े नौ बजे के आसपास बोगदा पुलिया एरोड्र्म के पास पीछे से दो बाइक सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोका। 


आरोपियों ने अरूण को जमीन में गिरा कर मारपीट करते हुए डिक्की में रखे 1 लाख 90 हजार रूपए लेकर फरार हो गये। घटना के बाद अरूण ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है पुलिस ने घटना के 14 घंटे बाद इस मामले में शिकायत दर्ज की है। फिलहाल लूट के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment