News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 28, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: दुर्गा विसर्जन की DJ गाड़ी पुलिस ने रोकी तो मचा बवाल, लोगों ने पत्थर बरसाए, पुलिस ने लाठियां

 

ब्रेकिंग न्यूज़: दुर्गा विसर्जन की DJ गाड़ी पुलिस ने रोकी तो मचा बवाल, लोगों ने पत्थर बरसाए, पुलिस ने लाठियां

हमरNews:

दुर्गा विसर्जन के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने डीजे गाड़ी रोक ली। इस कारण थाने में जमकर हंगामा हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने लाठियां भांजी। इससे अफरा-तफरी मच गई और लोगाें ने दुर्गा विजर्सन की रैली छोड़कर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें दूर-दूर तक दौड़ाया । 


  • लाठी लेकर भीड़ को तितर-बितर करते पुलिसवाले।
  • गोलबाजार क्षेत्र में देर रात तक तनाव, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया


बाद में पुलिस लाइन से बल पहुंचा। सिटी कोतवाली से पचरीघाट तक पूरे रास्ते में बल तैनात किए गए और फिर विसर्जन शुरू कराया गया। घटना गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे की है। शहर में दुर्गा विजर्सन का दौर चल रहा है। मंगलवार की रात करीब 10 दुर्गोत्सव समिति के लोग डीजे के साथ गाते-बजाते मूर्तियां लेकर पचरीघाट की ओर जा रहे थे। तेलीपारा दुर्गोत्सव समिति के लोग सिटी कोतवाली थाने के करीब पहुंचे थे। ये लोग डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे। 


पुलिस ने शोर-शराबा और समय का हवाला देकर उनकी डीजे गाड़ी जब्त कर लिया और उसे थाने ले गई। 

इसके बाद दुर्गा प्रतिमा की गाड़ी रोक दी गई और समिति के पदाधिकारी थाना परिसर में पहुंच गए। यहां उन्होंने डीजे गाड़ी छोड़ने की गुहार लगाई पर पुलिस ने मना कर दिया। इससे लोग गुस्से में आ गए। भीड़ का पुलिस से विवाद शुरू हो गया। इस बीच किसी ने थाने में पत्थर चला दिया। इससे माहौल और बिगड़ गया। टीआई कलीम खान के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना परिसर व बाहर खड़े लोगों को खदेड़ना शुरू किया। डंडा लेकर दौड़ाया। 


लोग दुर्गा प्रतिमा की गाड़ी छोड़कर इधर उधर भागना शुरू किया। 

इससे शहर का माहौल गरमा गया। तेलीपारा दुर्गोत्सव के साथ साथ चल रहे अन्य लोग भी पुलिस की कार्रवाई को देखकर भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों को पता चला तो बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों से बात कर गाड़ियां विसर्जन करने आगे बढ़ाई। देर रात तक बड़ी संख्या में पुलिस बल सिटी कोतवाली थाने से लेकर पचरीघाट तक खड़े रहे।


कम संख्या में प्रतिमा स्थापित होने के बाद भी लाठी भांजने की नौबत

शहर में देश का सबसे बड़ा दुर्गोत्सव का आयोजन होता है। कोरोना के चलते इस बार काफी कम संख्या में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थीं। पहली बार ऐसा हुआ है जब रात 10:30 बजे डीजे की गाड़ी रोकी गई और पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।


हेड कांस्टेबल ने पीटा फिर लोग भड़के

थाना परिसर में मौजूद एक हेड कांस्टेबल ने तेलीपारा समिति के सदस्य की पिटाई कर दी। इसके बाद माहौल गरमा गया। नाराज लोगों ने सिटी कोतवाली थाने में पथराव कर दिया और भीड़ भीतर घुस गयी।


भीड़ को खदेड़ा गया TI

कलीम खान के अनुसार भीड़ थाने में घुस गई थी। पुलिस के पास उनका वीडियो है। उन्होंने कहा थाना में घुसकर हंगामा मचाने वाले को केवल खदेड़ा गया है। लाठीचार्ज नहीं किया गया। एफआईआर होगा-एएसपी सिटी : एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने कहा है कि थाने में भीड़ घुसना बड़ी बात है। जिन लोगों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ जुर्म दर्ज होगा।

हमरNews

No comments:

Post a Comment