News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 29, 2020

बड़ी खबर: कॉलेजों में दिसंबर से कक्षाएं अगले सप्ताह से ऑनलाइन क्लास, स्कूलों पर कोई फैसला नहीं

 

बड़ी खबर: कॉलेजों में दिसंबर से कक्षाएं अगले सप्ताह से ऑनलाइन क्लास, स्कूलों पर कोई फैसला नहीं

हमरNews:

कोरोना संक्रमण की वजह से बंद कॉलेज व यूनिवर्सिटी में 1 या 15 दिसंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ज्यादातर छात्रों व शिक्षकों ने क्लास रूम में पढ़ाई लिए अपनी सहमति दे दी है। कॉलेज खोलने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों, छात्रों के साथ-साथ पैरेंट्स से भी फीडबैक मांगा गया था। अधिकांश ने दिसंबर से क्लासरूम टीचिंग शुरू करने के पक्ष में राय दी है।  


  • नियमित पढ़ाई को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने मांगी थी राय
  • अधिकांश छात्रों व शिक्षकों ने दिसंबर से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने के लिए कहा


2 नवंबर से ऑन लाइन क्लास लगाने का पहले ही फैसला हो चुका है। अलबत्ता स्कूल खोलने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। अनलॉक-5 की गाइडलाइन के तहत केंद्र सरकार ने राज्य शासन को अधिकार दे दिया है कि वे अपनी सुविधा व शर्तों के साथ कॉलेज व विवि में पढ़ाई में शुरू कर सकते हैं। 


केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद कॉलेज खोलने की कवायद शुरू की गई। 

इसके लिए उच्च शिक्षा ने पं.रविशंकर शुक्ल, दुर्ग विवि, बिलासपुर विवि, सरगुजा विवि, बस्तर विवि व इससे जुड़े कॉलेजों से नियमित पढ़ाई शुरू करने के लिए राय मांगी। इसके तहत चार विकल्प दिए गए थे। जैसे 1 नवंबर, 20 नवंबर, 1 दिसंबर और 15 दिसंबर। इसके आधार पर स्टूडेंट्स, पैरेंट्स व शिक्षकों का फीडबैक लेकर उच्च शिक्षा विभाग को देने का फार्मूला तय किया गया।


कई कॉलेजों ने सीधे उच्च शिक्षा को जानकारी दी, जबकि कई ने संबंधित विवि को रिपोर्ट भेजी। वहां से फिर फीडबैक का ब्योरा उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया। अधिकांश कॉलेजों में पहले के तरह नियमित पढ़ाई दिसंबर से शुरू करने का सुझाव दिया।


अभी प्रवेश ही पूरा नहीं कॉलेजों में नियमित पढ़ाई को लेकर भास्कर ने पड़ताल की 

कई कॉलेजों के अधिकारियों से बात की। उनका कहना था कि कॉलेजों में अभी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। फर्स्ट ईयर के लिए 29 अक्टूबर तक एडमिशन होगा। जबकि सेकेंड ईयर, फाइनल ईयर और पीजी अभी एडमिशन नहीं हुए हैं। ऐसे में नवंबर में ऑनलाइन पढ़ाई अच्छा विकल्प है। 


क्लासरूम टीचिंग दिसंबर से ही शुरू होनी चाहिए

रविवि के अफसरों ने बताया कि नियमित पढ़ाई को लेकर जो फीडबैक दिया उसमें से अधिकांश छात्रों ने दिसंबर में पढ़ाई शुरू करने के लिए कहा। कॉलेज के शिक्षकों को भी फीडबैक देना था। अधिकांश कॉलेज नवंबर में ऑनलाइन क्लास और दिसंबर से क्लासरूम टीचिंग के पक्ष में हैं।


रजामंदी मिल गई है, शासन को रिपोर्ट देंगे

उच्च शिक्षा संचालनालय आयुक्त शारदा वर्मा का कहना है कि कॉलेजों में नियमित पढ़ाई को लेकर फीडबैक मांगा गया था। ज्यादातर ने रजामंदी दे दी है। फिलहाल फीडबैक को कंपाइल किया जा हा है। इसकी समीक्षा कर शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। शासन की अनुमति के बाद क्लासरूम टीचिंग शुरू होगी।


1 नवंबर से ऑनलाइन कक्षाएं

अभी एक नवंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरु की जा रही हैं। उसके रिस्पांस को देखते हुए आगे का निर्णय लेंगे। वैसे केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक कोर्स में 30 फीसदी कटौती के साथ दिसंबर से क्लासरूम शुरु करने की तैयारी कर रहे हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment