News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 29, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...एक महिला नक्सली मारी गई, कई घायल

 

ब्रेकिंग न्यूज़: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...एक महिला नक्सली मारी गई, कई घायल

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

  • जगरगुंडा क्षेत्र में दुनेब के जंगलों में सुबह हुई मुठभेड़, हथियार बरामद
  • डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन का ज्वाइंट ऑपरेशन


जवानों ने मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी।


जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा और चिंतलनार से नक्सलियों की सूचना पर बुधवार रात डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। अगले दिन गुरुवार सुबह लौटने के बाद जगरगुंडा क्षेत्र में दुनेब के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।


मारी गई महिला नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं

इसके बाद जवान मौके पर सर्चिंग कर रहे हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। जवानों ने एक 303 राइफल भी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर अफसर भी मौके पर रवाना हो गए हैं। वहीं बैकअप फोर्स भी भेजी गई है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment