News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 29, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: लड़की ने प्रॉपर्टी में हिस्सा देने से इंकार किया तो प्रेमी ने बेल्ट से पीटा..

 

ब्रेकिंग न्यूज़: लड़की ने प्रॉपर्टी में हिस्सा देने से इंकार किया तो प्रेमी ने बेल्ट से पीटा..

हमरNews:

युवती का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है, युवती से इस केस के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


  • विधानसभा थाने में लिखी गई युवती की FIR, युवक गिरफ्तार
  • दोनों के बीच तीन सालों तक चला इश्क थाने पहुंचकर हुआ खत्म


रायपुर की एक युवती ने पुलिस से अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि शादी का वादा कर युवक उसके साथ संबंध बनाता रहा। मगर बाद में मुकर गया। युवती ने यह भी कहा है कि युवक ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देशों के मुताबिक इस तरह के केस में पुलिस को फौरन एक्शन लेना है। गुरुवार को सुबह इस मामले में आरोपी निसार अहमद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।


विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक युवती दोनों लिवइन रिलेशनशिप में एक साथ ही रह रहे थे। युवती के बताए मुताबिक दोनों में अक्सर शादी की बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। युवती का आरोप है कि युवक ने कहा कि सड्‌डू स्थित युवती का मकान यदि वो युवक के नाम कर दे तो वो उससे शादी कर लेगा। 


इस बात पर युवती ने साफ इंकार करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी वो उसके नाम नहीं करेगी। इस पर गुस्साए युवक ने युवती को बेल्ट से पीटा। अब पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरु कर चुकी है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment