News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 30, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: शिवरीनारायण में नाबालिग लड़की का अपहरण कर पंजाब ले जाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार

 

ब्रेकिंग न्यूज़: शिवरीनारायण में नाबालिग लड़की का अपहरण कर पंजाब ले जाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार

हमरNews:

जांजगीर जिला के  शिवरीनारायण में नाबालिग लड़की का अपहरण कर पंजाब ले जाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 2 पुरुष और 2 महिला शामिल है, इस मामले में अभी 1 आरोपी फरार है, जो पंजाब का रहने वाला है घटना शिवरीनारायण थाना की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मई 2015 को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब के अम्बाला से गिरफ्तार किया गया।


कोर्ट और सीडब्ल्यूसी के समक्ष नाबालिग लड़की ने बताया की  अंतराम घसिया ठठारी, तेरसबाई घसिया नवागढ़, हरिओम सहिस और उसकी पत्नी गंगा बाई सहिस नवागढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर पंजाब के अम्बाला ले गए थे, जहां गंगाराम नाम के शख्स से शादी करा दी थी।


लड़की के बयान के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले का 1 आरोपी गंगाराम, जो पंजाब का रहने वाला है, वह फरार है. पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 34 और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment