News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 30, 2020

बिग ब्रेकिंग: जांजगीर-चांपा जिले के इस गाँव में छप रहे थे नकली नोट, ठिकाना देखकर हैरत में पड़ी पुलिस

बिग ब्रेकिंग: जांजगीर-चांपा जिले के इस गाँव में छप रहे थे नकली नोट, ठिकाना देखकर हैरत में पड़ी पुलिस


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकली नोट बनाने के सामान के अलावा 98000 के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम पिहरीद में हुई है। 

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इस गांव में रहने वाले राजेंद्र कुमार गुलशन नकली नोट बनाने और उसे मार्केट में खपाने का काम करता है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की गई पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में सूचना सहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर पिहरीद गांव में राजेंद्र कुमार गुलशन के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची, पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। पुलिस यह देख कर हैरान रह गई कि इस छोटे से गांव के उस घर में नकली नोट बनाने के तमाम साजो-सामान मौजूद थे।



पुलिस की दबिश में ना केवल राजेंद्र कुमार गुलशन पकड़ा गया बल्कि उसके पास से 98000 नकली नोट, नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी राजेंद्र कुमार गुलशन के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment