News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, October 17, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: धमतरी में मछली पकड़ने के दौरान युवक शोर मचा रहा था, दोस्तों ने हत्या कर दी...

 


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मछली पकड़ने के दौरान शराब के नशे में शोर मचाना युवक को भारी पड़ गया। दोस्तों ने ही युवक की लकड़ी के बेंत से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकले। करीब एक साल बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ सकी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।


  • कोतवाली क्षेत्र के जैन सुपर बाजार के सामने सितंबर 2019 में नाले में मिला था युवक का शव
  • पकड़े गए सभी आरोपी एक ही मोहल्ले के, बोले- शराब पीकर गाली-गलौच कर रहा था युवक


पुलिस के मुताबिक, रुद्री रोड पर जैन सुपर मार्केट के सामने नाले में सितंबर 2019 में एक युवक मिला था। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मौत हो गई। पोस्टमार्टम में पता चला कि युवक की हत्या हुई है। शव की शिनाख्त अर्जुनी निवासी गोविंद यादव पुत्र गिरधारी लाल यादव के रूप में हुई।


आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की तो मामला खुला

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मोहल्ले के ही मुकेश यादव, धर्मेंद्र ढीमर, लोकेश नगारची, गिरधर विश्वकर्मा और हेमंत यादव पूरे दिन गोविंद के साथ थे। इस पर पुलिस ने उनकी डिटेल जुटाई और सभी से अलग-अलग पूछताछ की। पहले तो गुमराह करते रहे, फिर वारदात स्वीकार कर ली।


गोविंद को मारकर मोबाइल रख लिया, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

आरोपियों ने बताया कि गोविंद को बाइक में बिठाकर नाले में मछली मारने गए थे। शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगा। शोर करने से मछलियां नहीं पकड़ में आ रहीं थी। आरोपियों ने गोविंद से मारपीट की और गुस्से में मुकेश ने वहीं पड़े लकड़ी के बेंत से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल और बाइक बरामद कर ली।

हमरNews

No comments:

Post a Comment