हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम लोहर्सी में आज सुबह भीषण हादसा हो गया एक ट्रक ने हैंडपंप में मुँह धो रहे बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके से फरार हो गया।
घटना शिवरीनारायण थाना की है
मिली जानकारी के अनुसार शिवनंदन पटेल 62 वर्ष आज सुबह घर के पास बने हैण्डपम्प में मुँह धो रहा था इसी दौरान पामगढ़ की ओर से आ रही ट्रक ने नीम पेड़ को रगड़ते हुए हैडपम्प में घुस गया, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद ट्रक चालक मौके के वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया था जो गांव से 2 किलो मीटर दूर जाकर बंद हो गया जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हमरNews


No comments:
Post a Comment