News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, October 16, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में अकेली रह रही महिला के सिर पर वार कर की गई हत्या, घर में शव मिला..

 

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में अकेली रह रही महिला के सिर पर वार कर की गई हत्या, घर में शव मिला..

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उसी के मकान में मिला है। महिला के सिर पर वार कर किसी ने उसकी हत्या कर दी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एमपी नगर के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रहती थी महिला
  • हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है, बेटा पहुंचा तो हत्या का पता चला


छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उसी के मकान में मिला है। महिला के सिर पर वार कर किसी ने उसकी हत्या कर दी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है। ज्यादा जानकारी थोड़ी देर में मिल सकेगी। घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एमपी नगर की है।


महिला की हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रहने वाली सुमित्रा बाई (52) बिजली कंपनी में संविदा पर कर्मचारी थी। उसकी देर रात किसी ने हत्या कर दी। महिला का शव कमरे में ही पड़ा मिला है। महिला अकेले ही रहती थी। उसके दो बेटे हैं, जो अपने परिवार के साथ काशीनगर में रहते हैं।


सुबह बेटा पहुंचा तो हत्या का पता चला


महिला का बड़ा बेटा रोज अपनी मां से मिलने आता था। उसने बताया कि वह सुबह पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक घंटी बजाने के बाद भी नहीं खुला तो किसी तरह कुंडी खोलकर अंदर घुसा। अंदर उसकी मां का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया।


शहर कोतवाल दुर्गेश शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला सम्पति विवाद का प्रतीत होता है। घर में रखे किसी भी समान को हाथ नही लगाया गया है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल महिला के बेटों से पूछताछ की जा रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment