हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के मुलमुला में शुक्रवार की देर रात सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला निवासी 16 वर्षीय श्यामता यादव पिता संतोष यादव गुरुवार की रात खाना खा कर सो रहे थे रात में उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया।
जानकारी होने पर परिजन उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर रही है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment