News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 14, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: गाली गलौज से परेशान होकर महिला ने कर दी पड़ोसी की हत्या, पत्थर से कुचल दिया सिर..



हमरNews:

बिलासपुर जिले के सीपत इलाके में सोमवार देर शाम एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्या मृतक के पड़ोस में रहने वाली महिला ने की। जानकारी के मुताबिक आए दिन किसी न किसी बात को लेकर महिला और पड़ोसी के बीच विवाद होता रहता था। इसी से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

  • बिलासपुर के सीपत थाना इलाके की घटना
  • महिला को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक भांडी खैरा गांव की रहने वाले तोषण लिवर्ती (45) पेशे से मजदूर था। उसके घर से करीब 500 मीटर दूर त्रिवेणी बाई (54) का मकान है। तोषण आए दिन महिला से गाली गलौज करता था। इससे वह परेशान थी। रोज की तरह मंगलवार को भी वह महिला के घर के पास आया और गाली - गलौज शुरू कर दी। 

इससे गुस्साई महिला ने बड़ा सा पत्थर उठा लिया और उसके सिर पर हमला कर दिया। तोषण लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। महिला इसके बाद भी उसके सिर पर वार करती रही, मौके पर ही तोषण की मौत हो गई।

हमरNews

No comments:

Post a Comment