News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 15, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए बैंक में सेंधमारी कर 11.55 लाख रुपए चोरी कर लिए

ब्रेकिंग न्यूज़: अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए बैंक में सेंधमारी कर 11.55 लाख रुपए चोरी कर लिए


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पत्थलगांव स्थित स्टेट बैंक की शाखा में सेंधमारी कर 11.55 लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए रुपयों की चोरी की थी।

  • पत्थलगांव क्षेत्र स्थित एसबीआई में 15 दिन पहले हुई थी वारदात
  • आरोपी गिरफ्तार हुआ, खेत में छिपाकर रखे एक लाख रुपए बरामद


छत्तीसगढ़ के जशपुर में करीब 15 दिन पहले स्टेट बैंक में सेंधमारी कर 11.55 लाख रुपए से ज्यादा चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दबाकर रखे एक लाख रुपए बरामद किए हैं। गर्लफ्रेंड को खुश करने की चक्कर में आरोपी ने बैंक में सेंधमारी की थी। 


मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव स्थित स्टेट बैंक की शाखा में 8 अक्टूबर को पीछे की दीवार में सेंधमारी की गई। सुबह बैंक खुलने पर जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें दो फीट का गड्‌ढा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में कैश का मिलान किया गया तो पता चला कि बैंक से 11.55 लाख रुपए से ज्यादा गायब हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें आरोपी जाते हुए दिखाई दिया था।

गर्लफ्रेंड के खर्चे ज्यादा थे, तो पूरा करने के लिए निकाले रुपए

सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ के चरखापारा निवासी शंकर राठिया को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दबाकर रखे एक लाख रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की गर्लफ्रेंड के खर्चे ज्यादा हैं। उसे खुश रखने के लिए रुपयों की जरूरत थी तो बैंक में सेंधमारी की। फिलहाल पुलिस बाकी रुपयों का पता लगा रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment