News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, October 6, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: मोबाइल पर लड़कों से करती थीं बात, आज पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश

ब्रेकिंग न्यूज़: मोबाइल पर लड़कों से करती थीं बात, आज पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर दोनों ने जान दी है। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में दीदी-जीजा के डांटने पर दोनों 2 अक्टूबर को एक साथ घर से भाग निकली थीं। मरने वाली एक बहन नाबालिग है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

दोनों बहनों की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों के होश उड़ गए। माता-पिता अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र के विशंभर टोला ग्राम पंचायत साधवानी निवासी रामबाई (19) और उसकी 16 साल की छोटी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोबाइल पर बात करते देख दीदी और जीजा ने डांटा। इस पर दोनों बहनें 2 अक्टूबर को नहाने जाने के बहाने भाग निकलीं। उनके नहीं मिलने पर परिजन ने शाम को गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।


दो दिन बाद पुलिस को मिलीं, पर उनको भी चकमा देकर भागीं

मामला दर्ज होने के बाद दोनों बहनें 4 अक्टूबर को कोटमी इलाके में डायल 112 की टीम को मिल गई थीं।पुलिस उन्हें पकड़कर घर ले जा रही थी। इसी दौरान टॉयलेट जाने का झांसा देकर दोनों बहनें फिर भाग निकलीं। खास बात यह है कि पुलिस हिरासत से बहनों के भागने के बावजूद उनकी तलाश नहीं की गई।


बैग से मिले लड़कों के फोटो, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

दोनों लड़कियों के शव सोमवार देर शाम साधवानी के जंगल में डैम के पास लटके मिले। जब खेत में एक किसान शाम को पहुंचा तो दोनों के शव मिले। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। लड़कियों के बैग से लड़कों के फोटो मिले। ऐसे में प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की आशंका है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment