हमरNews:
आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने Diesel और Petrol के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल की कीमतों में बीते 14 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर डीजल (रुपये/लीटर) पेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 70.46 81.06
कोलकाता 73.99 82.59
मुंबई 76.86 87.74
चेन्नई 76.01 84.14
ऐसे दोगुना हो जाते हैं दाम
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
हमरNews


No comments:
Post a Comment