News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 8, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: अब कोरोना टेस्ट नहीं कराने वालों का राशन कार्ड निरस्त करने का फरमान, ग्रामीणों ने कहा यह गलत है...

ब्रेकिंग न्यूज़: अब कोरोना टेस्ट नहीं कराने वालों का राशन कार्ड निरस्त करने का फरमान, ग्रामीणों ने कहा यह गलत है...


हमरNews:

राजनांदगांव. जिले के ग्राम मोहड़ में कोरोना टेस्ट को लेकर अजीबो-गरीब फरमान सुना दिया गया है। बुधवार रात को गांव में मुनादी कराई गई है कि गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित जांच शिविर में जो कोरोना टेस्ट नहीं कराएगा, उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। 5 अक्टूबर को लगे शिविर में तकरीबन 130 लोगों ने टेस्ट कराया था, जिसमें पांच लोग संक्रमित मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल होने के बावजूद गांव में सामूहिक बैठक रखी जाती है, यह भी गलत है।

पार्षद का दावा जिला प्रशासन से आया है आदेश पार्षद संजय निर्मलकर ने बताया कि यह आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। इसके बाद ही मुनादी कराई गई है। ज्ञात हो कि 5 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे शहर में 5 हजार कोरोना टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महज 3500 लोगों ने टेस्ट कराया था। इसमें तकरीबन 204 संक्रमित मिले थे। राजनांदगांव कलेक्टर टीके वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। लोग जागरूक हो चुके हैं। तकलीफ होने पर स्वयं जांच कराने सामने आ रहे हैं।


बुधवार को मिले 123 नए मरीज राजनांदगांव जिले में बुधवार को 123 नए मरीज मिले हैं। 

जिसमें शहर से 61 हैं। वहीं 117 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शहर के तुलसीपुर और इसके बाद लखोली क्षेत्र से सर्वाधिक मरीज मिले हैं। राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9269 हो गई है। इनमें से 7204 ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं और 1980 एक्टिव केस हैं। बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment