हमरNews:
जिले के कोटमीसोनार में रहने वाले 2 युवकों की गांव के कर्रा नाला में लाश मिली है। दोनों बीती रात मछली मारने की बात कहकर घर से निकले थे।आज लोग़ों ने नाले में लाश देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।
गाँव के नाले में मिली दो युवकों की लाश, घर से मछली मारने की बात कहकर निकले थे दोनों युवक
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि विनोद धनुहार और गंगाराम धनुहार कल रात अपने रिश्तेदार के साथ बांध में मछली पकड़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, मगर सुबह तक दोनों घर नहीं लौटे। आज सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब बांध के आस पास तलाशी के दौरान दोनों युवकों की लाश कर्रा नाला मे सीमेंट पाईप के पास फंसी मिली।
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत पानी में दम घुटने से हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हमरNews


No comments:
Post a Comment