News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, November 7, 2020

बड़ी खबर: 15 नवंबर से करे सरकार धान खरीदी, ताकि किसान दिवाला नहीं, दिवाली मना सकें...अमित जोगी

 

बड़ी खबर: 15 नवंबर से करे सरकार धान खरीदी, ताकि किसान दिवाला नहीं, दिवाली मना सकें...अमित जोगी

हमरNews

धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलाह देने के साथ ही निशाना भी साधा है। कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बातों में विरोधाभास नजर आता है।


  • जोगी ने कहा- मुख्यमंत्री स्वीकार करते हैं लुआई हो गई, फिर खरीदी में देरी क्यों
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिसंबर से धान खरीदी करने की घोषणा की है


धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलाह देने के साथ ही निशाना भी साधा है। कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बातों में विरोधाभास नजर आता है। एक ओर तो वह धान की लुआई हो जाने की बात स्वीकार करते हैं, वहीं खरीदी में देरी भी कर रहे हैं। सलाह दी है कि धान खरीदी 15 नवंबर से की जाए, जिससे किसान दिवाली मना सकें।


JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार जाकर धान की लुआई हो जाने की बात स्वीकार करते हैं। वहीं धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करने की बात करते हैं। अगले 24 दिन किसान अपनी फसल का क्या करेगा? नष्ट होने के डर में बिचौलियों को आधे दाम में देने को मजबूर होगा। एक साल में MSP का पूरा फ़ायदा किसानों की जगह बिचौलियों को ही मिलेगा।


कहा- एक हफ्ते में दो बार हजार करोड़ का कर्ज लेने वाली सरकार के पास पैसे नहीं

अमित जोगी ने कहा, अभी तक केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का सेंट्रल पूल का कोटा, कितना और किन शर्तों में धान खरीदेगा, निर्धारित नहीं किया है। हफ्ते में दो बार 1000-1000 करोड़ का कर्ज लेने वाली सरकार के पास धान खरीदी के लिए फूटी कौड़ी नहीं है। अगर वास्तव में किसानों का भला करना है,तो सरकार को 15 नवंबर से ही धान खरीदी करनी चाहिए, ताकि किसान दिवाला नहीं, दिवाली माना सके।

हमरNews

No comments:

Post a Comment