News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, November 7, 2020

नौकरी: छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 4 जनवरी से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, 20 फरवरी तक जारी की जाएगी फाइनल सूची

नौकरी: छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 4 जनवरी से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, 20 फरवरी तक जारी की जाएगी फाइनल सूची


हमरNews:

छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल से रुकी हुई 2 हजार 259 आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी से शुरु होगी। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के रेंजवार कार्यक्रम जारी किये हैं। यह परीक्षाएं 4 जनवरी से शुरू हो रही हैं। 20 फरवरी तक चयन सूची जारी कर दिया जाएगा।


  • छत्तीसगढ़ में यह भर्ती प्रक्रिया 2017 से चल रही है। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इसे रोक दिया गया था।
  • अब तक अधूरी थी 2017 में शुरु हुई भर्ती प्रक्रिया
  • भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद सरकार ने लगाई थी रोक


पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रेंज पुलिस महानिरीक्षकों को 14 नवम्बर तक भर्ती समिति का गठन कर लेना है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रचार-प्रसार और उम्मीदवारों की परीक्षा के डेट 15 दिसम्बर को जारी की जाएगा।


जारी कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर रेंज के कुल 11 हजार 672 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी 2021 से 3 फरवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग रेंज के 21 हजार 140 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 6 फरवरी तक, बिलासपुर रेंज के 5 हजार 649 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 16 जनवरी तक परीक्षाएं चलेंगी। सरगुजा रेंज के 3 हजार 588 अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 जनवरी तक और बस्तर रेंज के 6 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।


भर्ती के लिए यह करना होगा

शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा गोला फेंक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पुलिस महानिदेशक ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने दिये थे निर्देश

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 2017 में विज्ञापन जारी हुए थे। परीक्षाएं हो गई थीं। इसमें भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई। 2018 में सरकार बदलने के बाद इसकी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। बिलासपुर उच्च न्यायालय के निर्देश पर अप्रेल में शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ था। कोरोना महामारी की वजह से उसे स्थगित कर दिया गया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका संज्ञान लिया था। उन्होंने जल्दी भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया था।

हमरNews

No comments:

Post a Comment