हमरNews:
मुंगेली लोरमी रोड पर जमकोर और उमरिया के बीच सुनसान इलाके में झाडिय़ों के बीच युवक की लाश मिली। मृतक युवक के गले में निशान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाडिय़ों में युवक की लाश को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक के गले के पास कुछ ऐसे निशान मिले,जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का जान पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक बेमेतरा नवागांव घोघरा निवासी राम गोपाल दुबे का पुत्र सौरभ दुबे है। नवागांव से युवक जमकोर कैसे पहुंचा या फिर उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंक दी गई है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment