News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, December 25, 2020

कोरोना अलर्ट: छ्त्तीसगढ़ में कोरोना का कहर प्रदेश में 1232 नए संक्रमित.

 

कोरोना अलर्ट: छ्त्तीसगढ़ में कोरोना का कहर प्रदेश में 1232 नए संक्रमित.

हमरNews:

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 1232 नए संक्रमित और बढ़ गए। इसमें रायपुर जिले के 119 पॉजिटिव भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की 4 समेत 22 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93 पहुंच गई है। ये राष्ट्रीय दर से केवल 2 फीसदी कम है। कोरोना संक्रमितों की वृद्धि दर गिरकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई है।  


पिछले एक महीने से संक्रमितों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत पर स्थिर बनी थी। 

दशमलव एक प्रतिशत की गिरावट पिछले 30 दिन में पहली बार हुई है। यानी प्रदेश में 0.5 प्रतिशत की दर से मरीज बीते एक हफ्ते में मरीज बढ़े हैं। प्रदेश में मरीजों के अस्पताल और घर से डिस्चार्ज होने की संख्या में भी इस माह में खासी बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी तरफ एक्टिव मरीजों की दर में लगातार गिरावट हो रही है। 


ये गिरकर 5.8 प्रतिशत पर आ गई है। 

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15153 पहुंच गई है। प्रदेश के सात जिलों में दहाई से कम कोरोना मरीज आ रहे हैं। जबकि जहां सौ से ज्यादा मरीज मिलते थे उन जिलों अब चार पांच ही मरीज मिल रहे हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment