News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, December 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: पत्नी नौकरी करने मायके गई तो नाराज युवक ने लगाई फांसी

 

ब्रेकिंग न्यूज़: पत्नी नौकरी करने मायके गई तो नाराज युवक ने लगाई फांसी

हमरNews:

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक की पत्नी को उसके ससुर नौकरी कराने के लिए अपने साथ लेकर गए थे। युवक नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी नौकरी करे। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली।


जानकारी के अनुसार मेंढरमार निवासी तरुण कुमार साहू की दो साल पहले कोरबा की लड़की से शादी हुई थी । युवक आमापाली के विद्युत सब स्टेशन में काम करता था। युवक मंगलवार को वह अपने काम से घरघोड़ा गया था। इसी बीच युवक के ससुर घर आए और उसकी पत्नी को साथ ले गए। दरअसल युवती के पिता उसे कोरबा में नौकरी कराना चाहते थे। 


जब वह शाम को घर लौटा तो पत्नी के मायके जाने की बात पता चली। बुधवार सुबह उठकर उसने अपनी मां को चाय बनाने के लिए कहा और वापस कमरे में जाकर फांसी लगा ली। युवक की मां ने जब उसे पंखे पर झूलते हुए देखा तो वह सदमे आ गई। कुछ देर बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतारा।

हमरNews

No comments:

Post a Comment