हमरNews:
फ्यूचर द यूथ फाउंडेशन सदस्य एवं एबीआर फिल्म प्रोडक्शन वोनर आशीष साहू ने आठवां ब्लड डोनेट किया ..नया साल में नया सोच की शुरुआत के साथ ABR Film Production (Owner) आशीष साहू ने दोस्ती का मिसाल दिया दोस्त का बर्थडे है तो दूसरे दोस्त ने बर्थडे गिफ्ट में जरूरतमंद पेशेंट को अपना आठवां ब्लड डोनेट किया राजधानी ब्लड बैंक में.
आशीष साहू ने बताया कि गिफ्ट ऐसा दो कि किसी का जिंदगी बन जाए और उसके साथ साथ हमें ब्लड डोनेट करने का जागरूकता मिले और हमारा हेल्थ अच्छा रहे और नया साल में नया सोच की शुरुआत करें।
एक बूंद खून जिन्दगी बचाने के लिए काफी है।
सेव ब्लड फॉर लाइफ के स्लोगन को याद रखते हुए अब शहरवासी जागरूक होने लगे हैं। अब वे ब्लड डोनेट करने के मायनों को अच्छी तरह से समझते हैं। अब वे न सिर्फ ब्लड डोनेट कर रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी डोनेशन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
कोरोना महामारी के व लॉक डाउन मे जीवन के विशेष दिवस को जरूरतमंदों की सहायता कर प्रेरणादायी तरीके से मना रहे हैं आशीष साहू एवं रजत साहू ने दोस्ती का नया मिसाल दिया दोस्त भास्कर साहु का बर्थडे है तो उनके दोस्तों ने बर्थडे गिफ्ट में जरूरतमंद पेशेंट को रजत साहू ने सातवा ब्लड डोनेशन किया एवं आशीष साहू ने अपना आठवां ब्लड डोनेशन किया दोनों मित्रों ने यहां बताया कि समाज को ब्लड डोनेशन के लिए जागरूक करना चाहते हैं साथ-साथ ब्लड डोनेशन करने से हमारे ही फायदे होते इसकी जागरूकता बहुत जरूरी है 2021 नया साल में नया सोच की शुरुआत करें।
ब्लड डोनेट करना आज कई कारणों से जरूरी होता जा रहा है इससे न केवल आप दूसरों को नया जीवन दे सकते हैं बल्कि समय आने पर अपने लिए ब्लड की जरूरत को भी पूरा करते हैं. कई लोगों को रक्तदान के बाद चक्कर आना या उल्टी आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिस कारण कुछ लोग ये मानते हैं कि इसके बाद शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है. पर ब्लड डोनेट करने के बाद यह 21 दिन में दोबारा बन जाता है. रक्तदान करने को लेकर अगर आप अपनी कुछ गलतफहमियों को दूर करें।
हमरNews



No comments:
Post a Comment