News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, January 8, 2021

निजी इंजीनियरिंग कालेजों ने तकनीकी विवि को लिखा पत्र, आफलाइन शुरू की जाए क्लास..

 

निजी इंजीनियरिंग कालेजों ने तकनीकी विवि को लिखा पत्र, आफलाइन शुरू की जाए क्लास..

हमरNews:

निजी इंजीनियरिंग कालेजों ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर आफलाइन पढ़ाई शुरू करने की मांग की है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंजीनियरिंग कालेजों में आनलाइन पढ़ाई चल रही है। निजी इंजीनियरिंग कालेजों के अनुसार इससे धीरे-धीरे पाठ्यक्रम का स्तर गिर रहा है, क्योंकि सिर्फ 60 फीसद शहरी छात्र ही इसका लाभ उठा पा रहे हैं।


इंजीनियरिंग की पढ़ाई आनलाइन संचालित करने में व्यावहारिक दिक्कतें भी आ रही हैं। आफलाइन क्लास की अपेक्षा आनलाइन पढ़ाने से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का मूलरूप से लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा सहित अधिकांश राज्यों में आफलाइन पढ़ाई शुरू की जा रही है।


ग्रामीण छात्र नहीं जुड़ पाते

शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रायपुर के प्राचार्य आरएस परिहार का कहना है कि आनलाइन पढ़ाई का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे विद्यार्थियों को नेटवर्क की दिक्क्त के कारण नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थी इसकी शिकायत भी करते हैं, लेकिन संक्रमण के इस दौर में दूसरा कोई विकल्प भी तैयार नहीं हो पा रहा है। इसलिए क्लास से नहीं जुड़ पा रहे विद्यार्थियों को दोबारा जुड़ने के लिए कहा जाता है। हालांकि इस पर शासन को निर्णय लेना है।



व्यावहारिक दिक्कतों से ग्रामीण छात्र हो रहे पीछे

वीआइटी इंजीनियरिंग कालेज के डायरेक्टर अरुण अरोरा का कहना है कि आफलाइन क्लास चलाने की मांग की गई है। आनलाइन पढ़ाई से व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण छात्र पाठ्यक्रम से पीछे हो जा रहे हैं। आफलाइन पढ़ाई शुरू करने की सारी तैयारी है। कोरोना संक्रमण के दिशा-निर्देश का पूरा पालन किया जाएगा। 


श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी भिलाई के डायरेक्टर आइपी मिश्रा के अनुसार कोरोना की वजह से विद्यार्थी आनलाइन पढ़ाई तो कर रहे हैं, लेकिन सीख नहीं पा रहे हैं। इससे छात्रों का नुकसान हो रहा है। इसलिए बदलाव करने की जरूरत है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment