हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेहँदी बस स्टैंड में आज सुबह एक बाइक खड़ी बस के पीछे जा टकराई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जब की बाइक में बैठा युवक घायल हो गई सूचना पर पहुंची शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अजय भारद्वाज बिलासपुर जिले के मस्तूरी टेकारी का रहने वाला है, जो अकलतरा से रहौद बाइक से जो अपने साथी युवक के साथ आ रहा था। सुबह 5 बजे के आसपास वह मेहँदी बस स्टैंड पहुंचा था, वही सवारी बस खड़ी थी जिसे बाइक पीछे से टकरा गई घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उपचार जारी है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment