News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, January 20, 2021

बड़ी खबर: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज थोड़ी राहत, जानें अपने शहर का दाम

बड़ी खबर: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज थोड़ी राहत, जानें अपने शहर का दाम


हमरNews:

आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। इस हफ्ते सोमवार और मंगलवार दाम बढ़ने के बाद आज कुछ राहत मिली है। दिल्ली में पहली बार पेट्रोल का रेट 85 रुपये के पार बना हुआ है। बुधवार को  दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपये और डीजल 75.38 रुपये प्रति लीटर पर है।


20 जनवरी 2021 को प्रमुख शहरों में ये रहे पेट्रोल-डीजल के दाम


शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर

  • दिल्ली 85.20 75.38
  • मुंबई 91.80 82.13
  • चेन्नै 87.85 80.67
  • कोलकाता 86.63 78.97

 


ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।



हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।




SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment