News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, January 23, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड से 6 फीट नीचे गिरी, देखिए

ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड से 6 फीट नीचे गिरी, देखिए


हमरNews:

दुर्ग जिले में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रात में तेजी से वाहन चलाने वाले शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को आधी रात दुर्ग से सेक्टर-1 की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज के पास गैरेज रोड में अनियंत्रित होकर रोड से छह फीट नीचे गिर गई। कार में दो लोग सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोट लगी है। इस घटना में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।


जानकारी के मुताबिक उक्त घटना गुरुवार के रात करीब तीन बजे की है। 

कार क्रमांक सीजी-04 केएस 9709 में सवार दो लोग दुर्ग से सेक्टर-1 की तरफ आ रहे थे। प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज मोड़ के पहले उनकी कार अनियंत्रित हो गई और रोड के दाहिने तरफ सड़क के नीचे आ गिरी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो हवा में उछलकर पहले पेड़ से टकराई और उसके बाद पलटकर नीचे गिर गई।


कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार लोगों की जान बच गई।  

बताया जा रहा है कि कार में सेक्टर-1 निवासी मो. यासिन व एक अन्य व्यक्ति था। शुक्रवार की सुबह भिलाई नगर पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो पुलिस ने कार को वहां से हटाया और जब्त कर थाने में खड़ा किया है। पुलिस घायलों का बयान लेगी। हादसा होने के कारणों के बारे में अब तक पुलिस भी कुछ बोल नहीं पा रही है। बता दें कि भिलाई के सेंट्रल एवेन्‍यू पर तेज वाहन चलाने की वजह से आयेदिन हादसे हो रहे हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment