News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, January 22, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: आलीशान होटलों में चल रहा था ‘सेक्स रैकेट’,

ब्रेकिंग न्यूज़: आलीशान होटलों में चल रहा था ‘सेक्स रैकेट’,


हमरNews:

आलीशान होटलों में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का भांडाफोड़ मुंबई पुलिस ने किया है. इसके साथ ही 8 मॉडल्स को देह व्यापारियों के चंगुल से मुक्त कराया है. एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी और तब जाकर इसका खुलासा हुआ।


सूत्रों के अनुसार क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को इस बारे में सबसे पहले जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई. जिसने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. सूचना यह थी कि मुंबई के कुछ इलाकों में देह व्यापार (sex racket) का धंधा चल रहा है।



इसी दौरान जूहू बीच के पास स्थित एक आलीशान होटल में भी छापेमारी की गई. पुलिस यहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई. अधिकारियों ने बताया कि यहां पर जो महिलाएं मिलीं उन्हें जबरन देह व्यापार की ओर ढकेला गया था. पुलिस ने ऐसी 8 लड़कियों को मुक्त भी कराया।



 

इसके साथ ही तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया गया जो लड़कियों को बरगला कर उन्हें देह व्यापार में ढकेल रहे थे. अधिकारियों के अनुसार इस रैकेट में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं और उनकी तलाश की जा रही है. साथ ही मुक्त कराई गई लड़कियों से भी पूछताछ हो रही है।


मुक्त कराई गई लड़कियों में ज्यादातर मॉडलिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए मुंबई आईं थी. लेकिन, काम न मिलने की वजह से वे परेशान थीं. देह व्यापार के दलाल ऐसी ही मजबूर लड़कियों की फिराक में रहते हैं और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment