News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, February 7, 2021

बड़ी खबर: बंगले में Porn Film बना रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट...देखें

बड़ी खबर: बंगले में Porn Film बना रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट...देखें


हमरNews:

मॉडल्स और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को ब्लैकमेल कर अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इन फिल्मों को ये पोर्न वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। सभी आरोपियों को शुक्रवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।



फिल्म शूट करने के दौरान इन्हें पकड़ा गया

अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी लक्ष्मीकांत सालुंके ने बताया कि शहर के मलाड-मालवानी इलाके के मढ आईलैंड स्थित एक बंगले पर छापेमारी कर दो मेल एक्टर, एक लाइट मैन, एक महिला फोटोग्राफर और एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब ये मोबाइल फोन से अश्लील फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।



फिल्म को इंटरनेट और सोशल मीडिया में करते थे अपलोड

सालुंके ने बताया कि गिरोह से एक महिला को रेस्क्यू किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला ने बताया कि वह अश्लील फिल्म की शूटिंग कर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसका प्रोमो अपलोड करती थी और लोगों को भुगतान के आधार पर फुल एक्सेस दे देती थी।



5.6 लाख का माल हुआ बरामद

अधिकारी ने बताया, ‘घटनास्थल से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 5.68 लाख रुपए है। हमने आरोपियों के खाते में जमा 36.60 लाख रुपए भी जब्त कर लिए हैं।’



इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

अधिकारी ने बताया, ‘आरोपियों के खिलाफ संपत्ति प्रकोष्ठ के एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंके की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, आईटी एक्ट और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment