हमरNews:
कोरोना महामारी के कारण करीब एक साल से उत्तर प्रदेश के स्कूल बंद हैं। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने राज्य में मौजूद स्कूल को खोलने का फैसला किया हैं। इसके लिए गाइडलाईन भी जारी किये गए हैं।
खबर के अनुसार यूपी में कक्षा छह से आठ तक के स्कूल 10 फरवरी से खुलेंगे। वहीं कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक मार्च से खुलेंगे। इसको लेकर सरकार ने कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए हैं। जिसका पालन सभी स्कूल प्रबंधक को अनिवार्य रूप से करना होगा।
बता दें की कक्षा छह के छात्र सोमवार व गुरुवार को स्कूल जाएंगे। वहीं कक्षा सात के विद्यार्थी मंगलवार व शुक्रवार और कक्षा आठ के छात्र बुधवार व शनिवार को स्कूल जाएंगे। इस दौरान सभी विद्यार्थी को अभिभावकों से लिखित अनुमति भी लेनी होगी।
यूपी में कक्षा दो व चार के छात्र मंगलवार व शुक्रवार को स्कूल जाएंगे । वहीं कक्षा 3 के छात्र बुधवार व शनिवार को स्कूल जाएंगे। सभी को मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। स्कूल में कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन भी करना होगा।
हमरNews


No comments:
Post a Comment